एयर इंडिया के खाने में मिली छिपकली, देखिए विमानन मंत्री का वीडियो

Updated at : 13 Jun 2015 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया के खाने में मिली छिपकली,  देखिए विमानन मंत्री का वीडियो

नयी दिल्ली : दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के भोजन की थाली में छिपकली मिलने से हडकंप मच गया. यह घटना गुरुवार को दिल्ली से जा लंदन जा रही फ्लाइट में घटी. इस बीच केन्द्रीय विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने घटना पर प्रतिक्रियादेते हुए कहा कि यह बहुत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के भोजन की थाली में छिपकली मिलने से हडकंप मच गया. यह घटना गुरुवार को दिल्ली से जा लंदन जा रही फ्लाइट में घटी. इस बीच केन्द्रीय विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने घटना पर प्रतिक्रियादेते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और एयर इंडिया से इस तरह कीघटना की उम्मीद नहीं की जा सकती की वह खाने में छिपकली परोसे.

गौरतलब है कि दिल्ली से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद जब यात्रियों को खाना दिया गया तो ट्रे पर छिपकली पड़ी हुई थी. जब एयर इंडिया के कर्मचारियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने यात्री से खाना बदलने को कहा लेकिन यात्री ने मना कर दिया.
फिलहाल इस मामले में यात्री ने एयर इंडिया से इसकी शिकायत की है. एयर इंडिया के इंटरनेशनल फ्लाइट में इस तरह की घटना से इसके ब्रांड को धक्का लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola