ePaper

मणिपुर हमला : NIA ने जांच शुरू की, मामला दर्ज किया

Updated at : 07 Jun 2015 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर हमला : NIA ने जांच शुरू की, मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के चंदेल जिले में 18 सैनिकों की हत्या की जांच शुरू कर दी है. इस घटना को हाल के समय में सेना पर सबसे भीषण हमला माना गया. एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक भादंसं, आर्म्स एक्ट और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के चंदेल जिले में 18 सैनिकों की हत्या की जांच शुरू कर दी है. इस घटना को हाल के समय में सेना पर सबसे भीषण हमला माना गया. एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक भादंसं, आर्म्स एक्ट और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एजेंसी की गुवाहाटी शाखा में मामला दर्ज किया गया.

चंदेल जिले के मोलतुंगा इलाके में घटना चार जून को तब हुई जब सेना के ट्रक पर एनएससीएन (खापलांग) के संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर 18 सैनिकों को मार डाला और 15 अन्य को जख्मी कर दिया. प्रवक्ता ने कहा कि घटना को भारत सरकार के खिलाफ युद्ध करने के तौर पर लिया गया और समझा जाता है कि इसे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) के हथियारबंद उग्रवादियों ने अंजाम दिया जो भारत के पूर्वोत्तर इलाके और म्यामां की सीमा के नजदीक सक्रिय हैं.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘समझा जाता है कि षड्यंत्र को एनएससीएन :के: के तथाकथित अध्यक्ष खापलांग पांगमी, खुगालु मोलाटोनू और अलेजो चाकसांग के नेतृत्व में रचा गया जिसमें एनएसएसीएन खापलांग के वरिष्ठ सदस्य एवं इससे जुडे हुए अन्य संगठनों भी लिप्त हैं.’’ घटना के बारे में इससे पहले जिले के तेंगनोपाल थाने में मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola