जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर हटाने के कारण जम्मू में सिखों ने किया प्रदर्शन, 144 लागू

जम्मू : जम्मू में खलिस्तान उग्रवादियों के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर हटाने के खिलाफ सिखों ने प्रदर्शनकिया है. जम्मू में सिख युवकों ने आज लगातार तीसरे दिन निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए सडकों पर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन खलिस्तान उग्रवादियों के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाला के पोस्टर हटाने के कारण किया जा […]
जम्मू : जम्मू में खलिस्तान उग्रवादियों के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर हटाने के खिलाफ सिखों ने प्रदर्शनकिया है. जम्मू में सिख युवकों ने आज लगातार तीसरे दिन निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए सडकों पर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन खलिस्तान उग्रवादियों के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाला के पोस्टर हटाने के कारण किया जा रहा था. कल पुलिस से हुए टकराव में एक युवक की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे. पूरे जम्मू में अधिकारियों ने धारा 144 लगायी गयी है जिसके कारण एक स्थान पर चार से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




