एसी रेस्तरां के बिलों पर प्रभावी सेवा कर की दर 5.6 प्रतिशत : वित्त मंत्रालय
Updated at : 05 Jun 2015 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: एयरकंडीशंड (एसी) रेस्तरां में खाने के बिल पर प्रभावी सेवा कर की दर अब 5.6 प्रतिशत होगी जो अभी तक 4.94 प्रतिशत थी. वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. सरकार ने एक जून से सेवा कर की दर को 12.36 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत कर दिया है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: एयरकंडीशंड (एसी) रेस्तरां में खाने के बिल पर प्रभावी सेवा कर की दर अब 5.6 प्रतिशत होगी जो अभी तक 4.94 प्रतिशत थी. वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.
सरकार ने एक जून से सेवा कर की दर को 12.36 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत कर दिया है. एसी होटलों व रेस्तरों पर बिल की राशि के 40 प्रतिशत पर सेवा कर लगता है. पुरानी सेवा कर दरों के हिसाब से यह 4.94 प्रतिशत बैठता था. अब यह 5.6 प्रतिशत बैठेगा.
राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट किया, ‘‘एसी होटलों व रेस्तरां में खाने व बेवरेज पर 14 प्रतिशत सेवा कर 40 प्रतिशत बिल की राशि के हिसाब से 5.6 प्रतिशत बैठेगा.’’ उन्होंने कहा कि गैर एसी होटलों व रेस्तरांओं में खाने व बेवरेज पर सेवाकर की छूट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




