ePaper

अब नेस्ले का एक और उत्पाद विवाद में आया, मिल्क पाउडर में मिले जिंदा लार्वा

Updated at : 03 Jun 2015 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
अब नेस्ले का एक और उत्पाद विवाद में आया, मिल्क पाउडर में मिले जिंदा लार्वा

कोयंबटूर : मशहूर मैगी नूडल्स के सुरक्षा मानकों को लेकर कई राज्यों में मुश्किलों का सामना कर रहे नेस्ले इंडिया के लिए एक नई मुसीबत पैदा हो गई है. राज्य की एक एजेंसी द्वारा इनके मिल्क पाउडर के नमूने का प्रारंभिक परीक्षण करने पर इसमें कथित तौर पर जीवित लारवा (डिम्ब) पाया गया है. ड्रग […]

विज्ञापन

कोयंबटूर : मशहूर मैगी नूडल्स के सुरक्षा मानकों को लेकर कई राज्यों में मुश्किलों का सामना कर रहे नेस्ले इंडिया के लिए एक नई मुसीबत पैदा हो गई है. राज्य की एक एजेंसी द्वारा इनके मिल्क पाउडर के नमूने का प्रारंभिक परीक्षण करने पर इसमें कथित तौर पर जीवित लारवा (डिम्ब) पाया गया है.

ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (खाद्य सुरक्षा शाखा) ने एक कैब चालक द्वारा खरीदे गए एनएएन प्रो3 मिल्क पाउडर का परीक्षण किया. विभाग के एक खाद्य विश्लेषक की शुरुआती रिपोर्ट में इस नमूने में जिंदा लारवा पाए जाने की बात कही गई.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि रिपोर्ट में इसे उपभोग के लिहाज से असुरक्षित भी बताया गया क्योंकि इसमें जीवित कीडे मौजूद थे. रिपोर्ट में इसे मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया.

चालक ने परीक्षण के लिए यह नमूना देते हुए दावा किया था कि यह दूध पीने के बाद उसके बच्चे की त्वचा पर एलर्जी हो गई. अधिकारी ने कहा कि वे सरकारी खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला से एक समग्र रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola