पति राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंची सोनिया गांधी हुईं भावुक, आंखें नम, देखें तसवीरें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 3:44 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस आज राजनीतिक रूप से बुरे वक्त से गुजर रही हैं. हालांकि इस विपरित परिस्थिति में भी वे मजबूती से पार्टी को पुनर्जीवन देने के अभियान में जुटी हैं. पर, आज अपने पति को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचने पर वे भावुक हो […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस आज राजनीतिक रूप से बुरे वक्त से गुजर रही हैं. हालांकि इस विपरित परिस्थिति में भी वे मजबूती से पार्टी को पुनर्जीवन देने के अभियान में जुटी हैं. पर, आज अपने पति को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचने पर वे भावुक हो गयीं. उनकी आंखें नम हो गयी. सोनिया गांधी एकटक अपने पति दिवंगत राजीव गांधी की तसवीर निहार रही थीं.
प्रियंका गांधी भी हुईं भावुक
राजीव गांधी व सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के दौरान भावुक हो गयीं. उनका सिर झुका हुआ था और आंखें नम थीं. प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी भावुक नजर आये.
नहीं पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति
राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पूर्व में देश के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति जाया करते थे. लेकिन इस बार नहीं गये. नरेंद्र मोदी सरकार ने राजनेताओं की पुण्यतिथि मनाने की सरकारी व्यवस्था खत्म कर दी है. ऐसी व्यवस्था अब सिर्फ महात्मा गांधी के लिए है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे मौजूद
राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह पहुंचे थे. सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा भी इस मौके पर मौजूद थे. पूरा गांधी परिवार एक साथ दिखा. परिवार की भावुकता साफ तौर पर दिख रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




