ePaper

सोमवार को शुरु हो सकती है नीति आयोग की वेबसाइट

Updated at : 15 May 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
सोमवार को शुरु हो सकती है नीति आयोग की वेबसाइट

नयी दिल्ली : सरकार नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) की वेबसाइट सोमवार को शुरु कर सकती है. सरकार ने इस साल एक जनवरी को नीति आयोग का गठन किया जिसने योजना आयोग का स्थान लिया. एक सूत्र के अनुसार , नीति आयोग की वेबसाइट तैयार है. सरकार सोमवार को वेबसाइट शुरु करने की योजना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) की वेबसाइट सोमवार को शुरु कर सकती है. सरकार ने इस साल एक जनवरी को नीति आयोग का गठन किया जिसने योजना आयोग का स्थान लिया.

एक सूत्र के अनुसार , नीति आयोग की वेबसाइट तैयार है. सरकार सोमवार को वेबसाइट शुरु करने की योजना बना रही है.वेबसाइट के डिजाइन में थोडा ज्यादा समय लगा क्योंकि इसका दायरा व्यापक है. इसमें राज्य, विशेषज्ञ, नागरिक और संबंधित पक्षों के लिये मंच होगा जहां वे विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं और अन्य के नजरिये को जान सकते है.

गौरतलब है कि सरकार ने योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग का गठन किया था. अरविंद पनगडिया को इसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके पदेन अध्यक्ष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola