ePaper

जयललिता पर अदालत का फैसला आने के बाद तमिलनाडु में खुशी का माहौल

Updated at : 11 May 2015 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
जयललिता पर अदालत का फैसला आने के बाद तमिलनाडु में खुशी का माहौल

चेन्नई : कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा आज पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को बरी कर दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे तमिलनाडु में खुशी की लहर फैल गयी है. पार्टी सांसदों ने जब यह खबर सदन में सुनी तो उनकी आंखों में आंसू आ गये. सुबह से ही जयललिता समर्थक कोर्ट के फैसले का […]

विज्ञापन

चेन्नई : कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा आज पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को बरी कर दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे तमिलनाडु में खुशी की लहर फैल गयी है. पार्टी सांसदों ने जब यह खबर सदन में सुनी तो उनकी आंखों में आंसू आ गये. सुबह से ही जयललिता समर्थक कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे.

जयललिता के बरी होने का फैसला आने के बाद अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड कर और मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया. फैसले के बाद जयललिता के आवास के बाहर, उनके पार्टी कार्यालय और पूरे तमिलनाडु में सत्तारुढ पार्टी के कार्यकताओं और समर्थकों को जश्न मनाते हुये देखा गया. कार्यकर्ताओं ने फैसले की सराहना की और पटाखे एवं नारियल फोड कर परंपरागत ड्रमों और अन्य वाद्य यंत्रों पर झूम कर अपनी खुशी का इजहार किया.

तमिलनाडु के सभी शहरों एवं कस्बों में कार्यकर्ता तुरंत जश्न मनाने लगे और सार्वजनिक जगहों, बस स्टैंडों एवं रेलवे स्टेशनों पर पटाखे फोडे और मिठाइयां बांटी. कई जगहों पर पार्टी समर्थकों को मिठाईयां और छाछ बांटते हुये देखा गया. सत्तारुढ पार्टी के गठबंधन सहयोगी ‘ऑल इंडिया समतुवा मक्कल काची’ के प्रमुख सरतकुमार ने फैसले की सराहना की और खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola