दिल्ली में 60 लाख रुपये मूल्य का हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Updated at : 10 May 2015 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में 60 लाख रुपये मूल्य का हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों से 60 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की नारकोटिक्स इकाई ने सात मई को, दोनों आरोपियों, 55 वर्षीय अली शेर शेफई और 28 वर्षीय शाहीन को गिरफ्तार किया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों से 60 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की नारकोटिक्स इकाई ने सात मई को, दोनों आरोपियों, 55 वर्षीय अली शेर शेफई और 28 वर्षीय शाहीन को गिरफ्तार किया.

पहली घटना में, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जैतपुर इलाके का निवासी शेफई डीडीयू मार्ग आने वाला है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और 300 ग्राम हेरोइन के साथ उसे गिरफ्तार किया.’

अधिकारी के मुताबिक, शेफई ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी जलीस सप्ताह के अंत में उसे हेरोइन पहुंचाने के लिए आया करता था. दूसरी घटना में, पुलिस ने शाहीन को सात मई को रोहतक रोड से गिरफ्तार किया जो वहां किसी को बडी मात्रा में हेरोइन आपूर्ति करने आयी थी.

पुलिस ने बताया, ‘पुलिस ने उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन जब्त की. उसे उत्तर प्रदेश के फरीदपुर इलाके के रशीद से यह हेरोइन मिली थी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola