दिल्ली में रोडरेज की एक और घटना, डीटीसी ड्राइवर की पीट- पीट कर हत्या

Updated at : 10 May 2015 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में रोडरेज की एक और घटना, डीटीसी ड्राइवर की पीट- पीट कर हत्या

नयी दिल्लीः दिल्ली में रोड रेज की एक और घटना ने आज एक ड्राइवर की जान ले ली. डीटीसी बस के ड्राइवर से कुछ लोगों की कहा सुनी हो गयी. तीन लोगों ने मिलकर ड्राइवर को पीटना शुरु कर दिया और ड्राइवर की मौत हो गयी . घटना मुड़का इलाके की है. पुलिस आरोपियों की […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली में रोड रेज की एक और घटना ने आज एक ड्राइवर की जान ले ली. डीटीसी बस के ड्राइवर से कुछ लोगों की कहा सुनी हो गयी. तीन लोगों ने मिलकर ड्राइवर को पीटना शुरु कर दिया और ड्राइवर की मौत हो गयी . घटना मुड़का इलाके की है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

दिल्ली में रोड रेज की घटनाएं बढ़ती जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छोटी सी बात पर शुरू हूई बहस मारपीट में बदली और मारपीट का अंत एक की मौत के साथ हुआ. यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की घटना हुई. कुछ महीने पहले भी दिल्ली में एक व्यक्ति की रोड रेज के कारण मौत हो गयी थी.

तुर्कमान गेट, दिल्ली का बेहद भीड़-भाड़ वाला मुस्लिम बहुत इलाका है. एक बाइक औचक एक कार से टकरा गई.कार सवारों ने बाइक सवार को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.शाहनवाज को उसके दोनों बेटों के सामने बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. दिल्ली में इसके बाद भी छिटपुट मामले सामने आते रहे लेकिन शाहनवाज की मौत के बाद यह पहला मामला सामने आया है जिसमें किसी की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola