जंग ने भाजपा को दिया आश्वासन: तोमर की डिग्री पर मांगी जाएगी रिपोर्ट

Published at :07 May 2015 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
जंग ने भाजपा को दिया आश्वासन: तोमर की डिग्री पर मांगी जाएगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने आज दावा किया कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री को लेकर आप सरकार से रिपोर्ट मांगने का आश्वासन पार्टी को दिया है. भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया. दिल्ली में भाजपा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने आज दावा किया कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री को लेकर आप सरकार से रिपोर्ट मांगने का आश्वासन पार्टी को दिया है. भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया.

दिल्ली में भाजपा के तीनों विधायकों-विजेंद्र गुप्ता, ओ पी शर्मा और जगदीश प्रधान ने जंग को ज्ञापन सौंपकर तोमर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने की मांग की.

गुप्ता के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘‘जंग ने आज गुप्ता को आश्वासन दिया कि वह दिल्ली सरकार से कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के कथित फर्जी प्रमाणपत्रों से जुडे मामले में रिपोर्ट मांगेंगे.’’

गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने तोमर को नैतिक आधार पर इस्तीफा देने के लिए कहने के बजाय कोई कार्रवाई नहीं करना ठीक समझा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola