कश्मीरी पंडितों के लिए अलग कालोनियों की अनुमति नहीं देंगे : नेशनल कॉन्फ्रेंस
Updated at : 02 May 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने आज कहा कि वह जम्मू कश्मीर सरकार को राज्य में कश्मीरी पंडितों के लिए पृथक कालोनियां बनाने नहीं देगी लेकिन राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय को अपने घरों में लौटने में सहयोग करेगी. राज्य सरकार की नई भर्ती नीति के खिलाफ विरोध रैली के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली […]
विज्ञापन
श्रीनगर : विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने आज कहा कि वह जम्मू कश्मीर सरकार को राज्य में कश्मीरी पंडितों के लिए पृथक कालोनियां बनाने नहीं देगी लेकिन राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय को अपने घरों में लौटने में सहयोग करेगी.
राज्य सरकार की नई भर्ती नीति के खिलाफ विरोध रैली के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने संवाददाताओं से कहा, हम कश्मीरी पंडितों के लिए पृथक बस्ती के खिलाफ है. हम उनका स्वागत करेंगे लेकिन हम उनके लिए अलग से कालोनियां नहीं बनाने देंगे. सागर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने हमेशा कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों को उनके घर लौटने का समर्थन किया है.
उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि हम चाहते हैं कि वे घर लौटें और मुस्लिम भाइयों के साथ अपने घर में फिर से रहें. नई भर्ती नीति के बारे में उन्होंने कहा कि यह राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है. नई भर्ती नीति युवा विरोधी है. हम इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं. अन्यथा हम विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे और कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




