भूकंप से देश में 72 लोग मरे हैं, नेपाल को हम और सहायता भेजेंगे : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली : लोकसभा में नेपाल और भारत के कुछ क्षेत्रों में आये भूकंप पर सदन में चर्चा हुई. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने लोकसभा में जानकारी दी कि सरकार नेपाल और भारत के प्रभावित क्षेत्रों में राहत का हर संभव प्रयास कर रही है. इस पूरी घटना […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में नेपाल और भारत के कुछ क्षेत्रों में आये भूकंप पर सदन में चर्चा हुई. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने लोकसभा में जानकारी दी कि सरकार नेपाल और भारत के प्रभावित क्षेत्रों में राहत का हर संभव प्रयास कर रही है. इस पूरी घटना पर राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तत्परता की भी तारीफ की उन्होंने कहा, मुझे इस बात को स्वीकार करने में रंच मात्र भी संकोच नहीं है कि गृहमंत्री होने के बाद भी मुझे इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री ने दी.
गृहमंत्री ने कहा, ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. इस दुख की घड़ी में सरकार भारत वासियों और नेपाल वासियों के साथ हैं. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री ने 11 राज्य के मुख्यमंत्री से बात की. मैंने(राजनाथ) भी तीन राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की. यह तीन राज्य उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश नेपाल बॉर्डर से सटे हैं हमने उनसे अनुरोध किया कि वह तुरंत सहायता के लिए बस नेपाल रवाना करें. नेपाल जाने के रास्तो में चिकित्सा शिविर लगाये. इस सदन में मुझे कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि उन्होंने भी इस पर तत्परता दिखायी. उनकी यह तेजी प्रशंसा के काबिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










