दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन के जरिए पहली गिरफ्तारी

Updated at : 18 Apr 2015 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन के जरिए पहली गिरफ्तारी

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु की गई हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आज एक सरकारी अधिकारी सहित तीन लोगों को कथित तौर पर घूस लेते हुए पकडा. एसीबी के मुताबिक एक व्यक्ति ने बीते गुरुवार को दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु की गई हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आज एक सरकारी अधिकारी सहित तीन लोगों को कथित तौर पर घूस लेते हुए पकडा. एसीबी के मुताबिक एक व्यक्ति ने बीते गुरुवार को दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1031 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आजादपुर मंडी के प्रवेश द्वार पर ट्रक को जाने देने के लिए घूस ली जा रही है.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘फोन करने वाले व्यक्ति से स्टिंग करने के लिए कहा गया और इसके बाद एसीबी के 10-15 अधिकारियों के एक दल ने बीती रात करीब 1:30 बजे छापा मारा जब मंडी के प्रवेश द्वार पर करीब 20,000 ट्रक खडे हुए थे.’’ अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें एक सरकारी अधिकारी भी शामिल है. अधिकारी ने कहा, ‘‘एक सुरक्षा प्रभारी और दो अनुबंधित कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया जो ट्रकों को जल्द मंडी में जाने देने के लिए पैसे लेते थे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola