ePaper

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल से कहा, अगर रणनीति साझा हो तो वापस लेंगे आफस्पा संबंधी आदेश

Updated at : 16 Apr 2015 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने अरुणाचल से कहा, अगर रणनीति साझा हो तो वापस लेंगे आफस्पा संबंधी आदेश

नयी दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों को आफस्पा के तहत ‘‘अशांत’’ घोषित किये जाने पर विवाद के बीच, केंद्र ने राज्य सरकार से कहा है कि अगर उग्रवादियों से निबटने से जुडी रणनीति उसके साथ साझा की जाए तो वह यह फैसला वापस लेने को तैयार है. अरुणाचल प्रदेश सरकार को भेजे पत्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों को आफस्पा के तहत ‘‘अशांत’’ घोषित किये जाने पर विवाद के बीच, केंद्र ने राज्य सरकार से कहा है कि अगर उग्रवादियों से निबटने से जुडी रणनीति उसके साथ साझा की जाए तो वह यह फैसला वापस लेने को तैयार है.

अरुणाचल प्रदेश सरकार को भेजे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि वह सैन्य बल विशेषाधिकार कानून (आफस्पा) के तहत 12 जिलों को ‘‘अशांत’’ घोषित करके उग्रवाद की बढती समस्या से निबटने में राज्य की मदद करने का प्रयास कर रहा है.सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार से कहा कि अगर राज्य सरकार एनडीएफबी और उल्फा उग्रवादियों की गतिविधियों पर लगाम कसने के संबंध में विस्तृत रणनीति भेजे तो वह असम की सीमा से जुडे 12 जिलों को ‘‘अशांत’’ घोषित करने वाली अधिसूचना वापस लेने को तैयार है.

सूत्रों ने कहा कि यह पत्र राज्य सरकार को तीन दिन पहले भेजा गया लेकिन अब तक कोई जवाब नही मिला है. एक साल के लिए जारी इस आदेश के तहत सुरक्षाबलों को राज्य के 19 में से 12 जिलांे में विशेष शक्तियां प्राप्त होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola