पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा चौकियों पर गोलीबारी की जिसका बीएसएफ के जवानों ने करारा जवाब दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने स्वचालित हथियारों और छोटे हथियारों से आज शाम कठुआ जिले के […]
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा चौकियों पर गोलीबारी की जिसका बीएसएफ के जवानों ने करारा जवाब दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने स्वचालित हथियारों और छोटे हथियारों से आज शाम कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक कैरोल कृष्णा चौकी पर गोलीबारी की.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 51 एमएम के दो मोर्टार भी दागे. हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी होती रही. गोलीबारी में कोई भी जख्मी नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




