ePaper

Delhi Air Pollution: सुधार होने के बाद भी खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, AQI 234, इन दो जगहों पर सबसे ज्यादा प्रदूषण

Updated at : 25 Dec 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Air Pollution

सुधार होने के बाद भी खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रदूषण में थोड़ी कमी आई. लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता में सुधार होकर यह बहुत खराब से खराब श्रेणी में आ गई. गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 234 दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार तो हुआ है, लेकिन अब भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है. गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 234 दर्ज किया गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वाहनों से होने वाला उत्सर्जन और पड़ोसी शहरों से होने वाला प्रदूषण राजधानी के वायु प्रदूषण में महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रखे हुए है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 234 रहा, जो खराब श्रेणी में है, जबकि एक दिन पहले इसी समय यह 271 दर्ज किया गया था.

10 केंद्रों में AQI 200 से नीचे

दिल्ली में मंगलवार को शाम चार बजे वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ था. एक्यूआई 412 दर्ज किया गया था. ऐसे में बुधवार को गुरुवार को 271 और 234 अहम सुधार दर्शा रहा है. शहर में कार्यरत 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 10 केंद्रों ने एक्यूआई 200 से नीचे मध्यम श्रेणी में दर्ज किया. लोधी रोड, आईआईटी-दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और आया नगर शामिल हैं, जबकि 27 केंद्रों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज किया गया.

इन दो इलाकों में वायु गुणवत्ता सबसे खराब

जहांगीरपुरी और बवाना स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई, जहां एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक वायु गुणवत्ता प्रबंधन के आंकड़ों से पता चला है कि बुधवार को दिल्ली में प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले धुएं ने सबसे ज्यादा योगदान दिया था, यह 18.5 फीसदी था. वायु प्रदूषण बढ़ाने में उद्योगों (9.5 फीसदी), निर्माण गतिविधियों (2.5 फीसदी) और अपशिष्ट जलाने (1.6 फीसदी) का योगदान रहा.

Also Read: 25-26-27-28-29-30 दिसंबर तक छाएगा घना कोहरा, आईएमडी ने जारी इन राज्यों के लिए कोल्ड अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola