ePaper

मोदी ने कोयला घोटाले को लेकर संप्रग पर निशाना साधा, कांग्रेस ने किया विरोध

Updated at : 12 Apr 2015 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने कोयला घोटाले को लेकर संप्रग पर निशाना साधा, कांग्रेस ने किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे पर कल कोयला घोटाले को लेकर पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर जोरदार निशाना साधा. इस बात को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया. कांग्रेस ने कहा कि लगता है मोदी को फ्रांस में चुनाव लड़ना है इस लिए फ्रांस दौरे में कोयला घोटाले जैसे […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे पर कल कोयला घोटाले को लेकर पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर जोरदार निशाना साधा. इस बात को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया. कांग्रेस ने कहा कि लगता है मोदी को फ्रांस में चुनाव लड़ना है इस लिए फ्रांस दौरे में कोयला घोटाले जैसे मुद्दे को उठाया.

ज्ञात हो कि पीएम मोदी था कि पूर्ववर्ती सरकार ने कोयला ब्लॉक ऐसे आवंटित किए थे जैसे कोई व्यक्ति पेन या रमाल बांटता है. इससे सरकार को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. उन्होंने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, आपने कोयला ब्लॉक आवंटन के बारे में सुना होगा… 204 कोयला ब्लाक ऐसे दिए गए थे जैसे कोई जब आपसे मिलने आता है तो आप उसे अपनी कलम या रमाल देते हैं..भले ही आप किसी को अपनी कलम देते हैं तो भी आप दस बार सोचते हैं कि क्या आप इसे सही व्यक्ति को दे रहे हैं.

मोदी ने कल रात कहा, बाद में, काफी बवाल मचा और उच्चतम न्यायालय ने सभी आवंटन रद्द कर दिए.. यहां तक कि एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम का भी जिक्र आया. मैं इस आलोचना में नहीं जाना चाहता. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद उच्चतम न्यायालय ने कहा कि किसी भी कोयले का खनन 31 मार्च, 2015 के बाद नहीं किया जा सकता.

हमें इस बात की आशंका सताने लगी कि यदि कोयला नहीं होगा तो बिजली संयंत्र बंद हो जाएंगे और लोगों को दिक्कतें आएंगी. इसलिए, हमने तेजी से काम किया और ब्लॉकों की नीलामी करने का निर्णय किया. मोदी ने कहा, 204 में से 20 कोयला ब्लॉकों की अभी तक नीलामी की जा चुकी है और हमें उनसे दो लाख करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिला है. उन्होंने कहा कि कैग ने 204 खानों के आवंटन से 1.76 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया था.

प्रधानमंत्री ने कहा, केवल 10 प्रतिशत काम किया गया है. यदि सरकार अपने पूरे कार्यकाल में इसी तरह की चीजें करती है तो लोग कहेंगे कि आप 25 साल तक शासन करें. उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय किया है कि नीलामी से प्राप्त राजस्व केंद्र सरकार के खजाने में नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे विकास एवं स्वास्थ्य के लिए राज्यों को दिया जाएगा.

लाभार्थी राज्यों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा हैं जहां कोयला खदानें स्थित हैं. इसमें गुजरात नहीं है… यदि गुजरात ऐसे राज्यों में से एक होता तो मुझ पर केवल गुजरात के लिए सबकुछ करने का आरोप लगाया जाता. मोदी ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनके 10 महीनों के अनुभव के आधार पर वह कह सकते हैं कि ह्यह्य भारत गरीब बना रहे, इसकी कोई वजह नहीं है.

उन्होंने कहा कि विश्वबैंक, मुद्राकोष जैसी सभी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां कह रही हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है. यहां तक कि मूडीज का भी कहना है कि भारत की वृद्धि की संभावना सही है. मोदी ने कहा, भाजपा को जिन उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी गई हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola