ePaper

बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद

Updated at : 02 Apr 2015 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद

जम्मू : बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के तंगमार्ग क्षेत्र में दो आतंकियों के छुपे होने की खबर के बाद सुरक्षबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद एक घर के अंदर से फायरिंग की गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया […]

विज्ञापन

जम्मू : बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के तंगमार्ग क्षेत्र में दो आतंकियों के छुपे होने की खबर के बाद सुरक्षबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद एक घर के अंदर से फायरिंग की गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंजेर गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के गोलीबारी शुरु करने पर मुठभेड शुरु हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और घायल हुए एक सैनिक ने अस्पताल में दम तोड दिया.

अधिकारी ने बताया इसमें एक नागरिक घायल हुआ है. उन्होंने बताया कि जिस मकान में आतंकवादी छिपे हैं, उसे घेर लिया गया है और भीषण गोलीबारी जारी है. आतंकवादियों की संख्या कम से कम दो हो सकती है.

गौरतलब है कि खुफिया एजेंसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कश्‍मीर के बाढ़ का फायदा उठाकर आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश करने के फिराक में हैं.आइबी ने कहा है कि करीब 10 से 11 आतंकी पीओके में ठहरे हुए हैं और वे बाढ का फायदा उठाकर भारत में आतंकी गतिविधि को अंजाम देना चाहते हैं. इसमें पाकिस्तानी सेना उनकी मदद कर रही है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सेना की वर्दी में आये आतंकियों ने कठुआ जिले के राजबाग पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था. इस हमले में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola