राष्ट्रपति कल से पश्चिम बंगाल की दो दिन की यात्रा पर

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कल से पश्चिम बंगाल का दो दिन का दौरा शुरु करेंगे. इस दौरान वह उत्तर 24 परगना में लडकियों के एक कॉलेज की नई इमारत के उद्घाटन समेत कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राष्ट्रपति भवन ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुखर्जी कल कोलकाता के रामकृष्ण मिशन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कल से पश्चिम बंगाल का दो दिन का दौरा शुरु करेंगे. इस दौरान वह उत्तर 24 परगना में लडकियों के एक कॉलेज की नई इमारत के उद्घाटन समेत कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

राष्ट्रपति भवन ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुखर्जी कल कोलकाता के रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर में आशुतोष कॉलेज की एक इमारत का उद्घाटन करेंगे.गुरुवार को वह उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के शारदा मां गर्ल्स कॉलेज की एक नयी इमारत का उद्घाटन करेंगे.
विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति श्री श्री आध्या मां के शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगे और इसके उपलक्ष्य में आध्यापीठ अन्नदा बी.एड कॉलेज और कोलकाता के दक्षिणोश्वर रामकृष्ण संघ आध्यापीठ में 1,000 अनाथ लड़कों के रहने के लिए एक पांच मंजिला इमारत का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति नयी दिल्ली लौट आएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola