ePaper

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस ने की पंजाब विधानसभा घेरने की कोशिश, पुलिस ने भांजी लाठियां

Updated at : 24 Mar 2015 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस ने की पंजाब विधानसभा घेरने की कोशिश, पुलिस ने भांजी लाठियां

चंडीगढ़ः कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रही है. चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए पंजाब विधानसभा घेरने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने जोरदार घेराबंदी करके उन्हें पहले ही रोक दिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की गयी. […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ः कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रही है. चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए पंजाब विधानसभा घेरने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने जोरदार घेराबंदी करके उन्हें पहले ही रोक दिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की गयी.

कार्यकर्ता जब पानी की बौछार से नहीं मानें और पुलिस के साथ धक्कामुक्की करके आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसूगैस के गोले भी छोड़े. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी पथराव किया. इसमें कई कार्यकर्ता सहित पुलिस के जवान भी घायल हुए. गौरतलब है कि कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर दिल्ली में भी जोरदार प्रदर्शन किया था. कांग्रेस इसे किसान विरोधी बता रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola