जानें रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल की सुरक्षा पर अब तक कितने हो चुके हैं खर्च

Updated:
विज्ञापन
जानें रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल की सुरक्षा पर अब तक कितने हो चुके हैं खर्च

नयी दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि अयोध्या में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद स्थल की सुरक्षा और देखभाल के लिए पिछले 20 साल में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद प्रखंड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि अयोध्या में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद स्थल की सुरक्षा और देखभाल के लिए पिछले 20 साल में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद प्रखंड के आयुक्त एवं इस मामले के अधिकृत व्यक्ति ने बताया कि 1994-95 से 2014-15 तक अयोध्या की अधिग्रहित संपत्ति की सुरक्षा एवं देख रेख पर 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.

उन्होंने बताया, चूंकि सार्वजनिक व्यवस्था राज्य का विषय क्षेत्र है इसलिए अधिग्रहित क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और वहां सुरक्षा करना उत्तर प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola