''आप'' में दिखने लगीं दरारें : प्रशांत भूषण ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जतायी

नयी दिल्ली: आंतरिक मतभेदों के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने आज ऐसे संकेत दिए कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं योंगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के खिलाफ आगामी बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अनुशासन का चाबुक चलाया जा सकता है. इन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी […]
प्रशांत भूषण और यादव का नाम लिए बगैर उन बयानों एवं पत्रों का हवाला दिया जिनके सामने आने के बाद से पार्टी के भीतर मतभेदों से जुडा विवाद खडा हुआ है.आपसी संवाद वाले पत्रों के मीडिया में आने पर नाखुशी जाहिर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मुद्दों को मीडिया के जरिए सार्वजनिक करने की बजाय इन पर पार्टी के मंच पर चर्चा हो सकती थी.
पार्टी के भीतर संकट उस वक्त और गहरा गया जब प्रशांत भूषण की ओर से पिछले सप्ताह लिखा गया पत्र सार्वजनिक हुआ. इस पत्र में भूषण ने कहा था कि ह्यएक व्यक्ति केंद्रितह्ण प्रचार अभियान से पार्टी दूसरे दलों की तरह दिखेगी और उन्होंने संगठन के भीतर अधिक स्वराज की पैरवी की थी. यादव के साथ भूषण ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को एक साझा पत्र दिया था और नैतिकता एचं शिकायत समिति की बातों को लागू करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




