आम आदमी पार्टी में महाभारत, योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण की विदाई लगभग तय
नयी दिल्ली :दिल्ली की शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी अपने अंतर्कलह के कारण मीडिया की सुर्खियां बन गयी है. पार्टी के बड़े नेताओं के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई उन नेताओं के समर्थकों की मीडिया के सामने उधेड़ रहे हैं. इसके लिए चिट्ठी बम का प्रयोग किया जा रहा है. तरह-तरह की चिट्ठियां […]
नयी दिल्ली :दिल्ली की शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी अपने अंतर्कलह के कारण मीडिया की सुर्खियां बन गयी है. पार्टी के बड़े नेताओं के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई उन नेताओं के समर्थकों की मीडिया के सामने उधेड़ रहे हैं. इसके लिए चिट्ठी बम का प्रयोग किया जा रहा है. तरह-तरह की चिट्ठियां सामने आ रही हैं. पार्टी के आंतरिक लोकपाल के पद पर बने रामदास की चिट्ठी के बाद प्रवक्ता दिलीप पांडेय की चिट्ठी लीक हुई जिसमें शांति भूषण, प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाया है.
उन्होंने लिखा है कि ये चाहते थे कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनें ताकि केजरीवाल को नेता विपक्ष का पद मिले फिर वो पार्टी में एक पद की मांग उठा कर उन्हें संयोजक के पाद से हटा सकें. आशुतोष ने भी टि्वट करके इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी उन्होंने कहा कि वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले जम्मू कश्मीर में जनतम संग्रह की मांग करने वाले और आशावादी राजनीति करने वाले लोगों के बीच का यह टकराव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










