ePaper

''घर वापसी'' में कुछ भी गलत नहीं है : विहिप

Updated at : 01 Mar 2015 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
''घर वापसी'' में कुछ भी गलत नहीं है : विहिप

नयी दिल्ली : धर्म परिवर्तन को लेकर विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) आज फिर विवादों में तब आ गई जब कहा कि ‘घर वापसी’ कार्यक्रम में कुछ भी नया नहीं है और ‘जबरन’ धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की अपील की. साथ ही कहा कि धर्म परिवर्तन गलत है लेकिन ‘घर वापसी’ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : धर्म परिवर्तन को लेकर विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) आज फिर विवादों में तब आ गई जब कहा कि ‘घर वापसी’ कार्यक्रम में कुछ भी नया नहीं है और ‘जबरन’ धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की अपील की. साथ ही कहा कि धर्म परिवर्तन गलत है लेकिन ‘घर वापसी’ या वापस हिंदुत्व में लौटने में कुछ भी गलत नहीं है.

विहिप ने कहा कि संसद को जबरिया धर्म परिवर्तन पर कानून बनाना चाहिए. विहिप की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए संसद में विधेयक पारित कराना सुनिश्चित करना चाहिए.

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘धर्म परिवर्तन नहीं होना चाहिए लेकिन घर वापसी होनी चाहिए.’ उन्होंने दावा किया कि भारत में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं और अगर हम सावधान नहीं हुए तो असम, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में हिंदुओं की आबादी ‘खत्म’ हो जाएगी.

तोगडिया ने हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की ‘धार्मिक असहिष्णुता’ की टिप्पणी की भी आलोचना करते हुए कहा, ‘हमें प्रवचन नहीं चाहिए’ क्योंकि वे वहां एक मंदिर पर हमले को रोकने में विफल रहे. बहरहाल उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति का नाम नहीं लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola