ePaper

बिजली कंपनियों का ऑडिट करायेगी दिल्ली सरकार

Updated at : 25 Feb 2015 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली कंपनियों का ऑडिट करायेगी दिल्ली सरकार

नयी दिल्ली : दिल्लीवासियों को आज मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुफ्त पानी और सस्ती बिजली का तोहफा दे सकते हैं. आज केजरीवाल सरकार की अहम बैठक होनी है, जिसमें मुफ्त पानी और सस्ती बिजली का ऐलान करने के कयास लगाये जा रहे हैं.इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्लीवासियों को आज मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुफ्त पानी और सस्ती बिजली का तोहफा दे सकते हैं. आज केजरीवाल सरकार की अहम बैठक होनी है, जिसमें मुफ्त पानी और सस्ती बिजली का ऐलान करने के कयास लगाये जा रहे हैं.इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

वहीं, दिल्ली सरकार बिजली कंपनियों का ऑडिट करायेगी. इस सिलसिले में आज मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएजी से मुलाकात की है.

दिल्ली कैबिनेट की बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होनी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केजरीवाल सरकार 400 यूनिट बिजली पर 50 फीसदी सब्सिडी दे सकती है, हर महीने 20 हजार मुफ्त पानी के ऐलान की भी उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली के लोगों से 70 वादें किये थे जिसमें पानी और बिजली प्रमुख था. लोगों को आशा थी कि सरकार शपथ ग्रहण के 72 घंटे के अंदर इसपर फैसला लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके पहले जब आप की सरकार पिछले वर्ष बनी थी तो सरकार ने फौरन फैसला लेते हुए पानी और बिजली सस्ती कर दी गई थी.

इस बार दिल्ली में 67 सीट हासिल करके आप ने सरकार बनाई है. इसलिए लोगों की उम्मीदें सरकार से ज्यादा है. पिछली बार आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी जो 49 दिनों के बाद गिर गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola