बजट सत्र : 22 को सर्वदलीय बैठक

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने बजट सत्र के दौरान सुचारु कामकाज सुनिश्चित करने के लिए 22 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. इस सत्र में सरकार छह अध्यादेशों को बिल के रूप में पारित कराने का प्रयास करेगी. 23 फरवरी से शुरू बजट सत्र आठ मई को समाप्त होगा. इस दौरान नरेंद्र […]
नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने बजट सत्र के दौरान सुचारु कामकाज सुनिश्चित करने के लिए 22 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. इस सत्र में सरकार छह अध्यादेशों को बिल के रूप में पारित कराने का प्रयास करेगी. 23 फरवरी से शुरू बजट सत्र आठ मई को समाप्त होगा. इस दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी. बजट सत्र पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन की छाया पड़ सकती है. विपक्षी दल भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जैसे विषयों पर सरकार को घेरने का पूरा प्रयास कर सकते हैं.
संसद सत्र
23 फरवरी : 11 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दोनों सदनों को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे
24, 25 फरवरी : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
26 फरवरी : रेल बजट पेश किया जायेगा
27 फरवरी : वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे
28 फरवरी : वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




