केंद्र अमरनाथ यात्रा के लिए बना रहा है मल्टीमीडिया प्रचार की योजना

नयी दिल्ली: सरकार दो जुलाई से शुरु हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रक्रियाओं और बरते जाने वाले एहतियातों के बारे में एक समन्वित मल्टी मीडिया प्रचार की तैयारी कर रही है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय में सचिव बिमल जुल्का ने संचार रणनीति का खाका बनाने के लिए आज वरिष्ठ […]
नयी दिल्ली: सरकार दो जुलाई से शुरु हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रक्रियाओं और बरते जाने वाले एहतियातों के बारे में एक समन्वित मल्टी मीडिया प्रचार की तैयारी कर रही है.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय में सचिव बिमल जुल्का ने संचार रणनीति का खाका बनाने के लिए आज वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने यात्रा के लिए एक प्रभावी जागरुकता लागू करने के उपायों पर चर्चा की.यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि यात्रा के बारे में जागरुकता बढाने के लिए मीडिया के अभियान की भूमिका पर चर्चा की गई. श्री अमरनाथजी श्रइन बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार गुप्ता भी बैठक के दौरान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










