ePaper

शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार

Updated at : 17 Feb 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार

जबलपुर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि उनकी विश्वसनीय कम है और इसलिए वह अपने आरोपों को विश्वस्त बनाने के लिए राज्य के सारे कांग्रेसी नेताओं को ले आए. चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘दिग्विजय की विश्वसनीयता कम है […]

विज्ञापन

जबलपुर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि उनकी विश्वसनीय कम है और इसलिए वह अपने आरोपों को विश्वस्त बनाने के लिए राज्य के सारे कांग्रेसी नेताओं को ले आए.

चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘दिग्विजय की विश्वसनीयता कम है और इसलिए वह इतने सारे कांग्रेस नेताओं को ले आए.’ मुख्यमंत्री कांग्रेस द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिसमें राज्य में 2013 में हुए व्यापमं घोटाले के सबूतों के साथ कथित तौर पर छेडछाड करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, ‘हम एक के बाद एक चुनाव जीत रहे हैं और लगातार लोगों का विश्वास जीत रहे हैं.’ हम अथक रूप से लोगों की सेवा कर रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राजा और महाराजाओं को यह हजम नहीं हो रहा है कि साधारण व्यक्ति कई सालों से राज्य का मुख्यमंत्री बना हुआ है और इसलिए वह लोगों के दिमाग में शक पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.’

गौरतलब है कि आज दिन में, कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले को लेकर चौहान पर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि कंप्यूटर से जब्त की गई मूल एक्सेल शीट के साथ उनको और उनके परिवार को बचाने के लिए छेडछाड की गई है और उनका इस्तीफा मांगा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola