ePaper

शिवसेना ने हाथ खींचा, तो राकांपा नहीं देगी भाजपा सरकार को समर्थन: मलिक

Updated at : 11 Feb 2015 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना ने हाथ खींचा, तो राकांपा नहीं देगी भाजपा सरकार को समर्थन: मलिक

मुंबई: दिल्ली चुनावों के नतीजों को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच शरद पवार नीत राकांपा ने कहा कि अगर शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारुढ गठबंधन से समर्थन वापस ले लेती है तो उनकी पार्टी देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन नहीं देगी. राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने आज कहा कि अगर शिवसेना […]

विज्ञापन

मुंबई: दिल्ली चुनावों के नतीजों को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच शरद पवार नीत राकांपा ने कहा कि अगर शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारुढ गठबंधन से समर्थन वापस ले लेती है तो उनकी पार्टी देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन नहीं देगी.

राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने आज कहा कि अगर शिवसेना सरकार से समर्थन वापस ले लेती है तो भाजपा सरकार अल्पमत में आ जाएगी. हालांकि राकांपा इस तरह के परिदृश्य में उसे समर्थन नहीं देगी.उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को ‘सत्ता के अहंकार’ की हार करार दिया.
मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार किसानों और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही. राज्य की जनता इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है. अगर शिवसेना समर्थन वापस ले लेती है तो राकांपा भाजपा को सत्ता से बाहर करने में मदद करेगी और नये सिरे से चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola