नीतीश के साथ मुलाकात पर कल निर्णय करेंगे राष्ट्रपति

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जद यू के नेता नीतीश कुमार से मुलाकात के बारे में कल निर्णय करेंगे. नीतीश राष्ट्रपति के समक्ष 130 विधायकों की परेड कराने की योजना बना रहे हैं. राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने कहा कि नीतीश के आग्रह पर राष्ट्रपति कल निर्णय करेंगे जो चाहते हैं कि बिहार विधानसभा […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जद यू के नेता नीतीश कुमार से मुलाकात के बारे में कल निर्णय करेंगे. नीतीश राष्ट्रपति के समक्ष 130 विधायकों की परेड कराने की योजना बना रहे हैं. राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने कहा कि नीतीश के आग्रह पर राष्ट्रपति कल निर्णय करेंगे जो चाहते हैं कि बिहार विधानसभा में अपना बहुमत दिखाने के लिए विधायकों को राष्ट्रपति के समक्ष पेश करें.
नीतीश अपनी पार्टी, राजद, कांग्रेस, भाकपा के एक और एक निर्दलीय विधायक के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और वह राष्ट्रपति के समक्ष इन 130 विधायकों की परेड कराना चाहते हैं. उन्होंने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी द्वारा आमंत्रित किए जाने में हो रहे विलंब पर भी सवाल खडे किए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




