दिल्ली विधानसभा चुनाव : चुनाव नतीजों के पहले ही कांग्रेस ने हार मानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के नतीजों के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने हार मान ली है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं क्योंकि इस चुनाव का चेहरा पार्टी ने मुझे बनाया था. आम आदमी पार्टी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के नतीजों के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने हार मान ली है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं क्योंकि इस चुनाव का चेहरा पार्टी ने मुझे बनाया था.
आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना के बीच कांग्रेस ने आज कहा कि अगर सर्वेक्षणों के नतीजे सही हैं तो वह दिल्ली में जो भी भूमिका मिलेगी, उसे निभाने के लिए तैयार है. कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने यहां कहा, ‘‘पिछली बार जब आप ने 28 सीटें जीती थीं तो भी लगा था कि दिल्ली की जनता चाहती है कि आप सरकार चलाए.
कई वोट टॉर्च जैसे चुनाव चिह्नों की तरफ चले गये. लोग शायद आप को वोट डालना चाहते थे. अगर उन्होंने चुनाव चिह्न टॉर्च पर बटन नहीं दबाया होता तो आप को खुद ही बहुमत मिल जाता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि लोग वाकई आप को एक मौका देना चाहते हैं और अगर एक्जिट पोल, ओपिनियन पोल के नतीजे सही हैं तो जनता हमारे लिए जो भूमिका तय करती है, हम उसे निभाने के लिए तैयार हैं.’’ इस बीच दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पी सी चाको ने अनेक दलों के आंतरिक सर्वेक्षणों पर संदेह प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










