ePaper

अन्नाद्रमुक, भाजपा कार्यकर्ताओं में झडप, आठ घायल

Updated at : 08 Feb 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक, भाजपा कार्यकर्ताओं में झडप, आठ घायल

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) : श्रीरंगम विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अन्नाद्रमुक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झडप में यहां आज आठ लोग घायल हो गये और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. इस चुनाव क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं. विधानसभा क्षेत्र में 13 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंचने के साथ […]

विज्ञापन

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) : श्रीरंगम विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अन्नाद्रमुक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झडप में यहां आज आठ लोग घायल हो गये और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.

इस चुनाव क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं. विधानसभा क्षेत्र में 13 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंचने के साथ ही क्षेत्र में भाजपा एवं अन्नाद्रमुक के लोगों के बीच उस समय कहासुनी शुरु हो गयी जब वे सडक पर आमने सामने आ गये.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बाद में एक दूसरे पर पथराव किया जिससे तीन भाजपा पदाधिकारी तथा अन्नाद्रमुक से जुडे पांच लोग घायल हो गये. एक पुलिस वाहन सहित दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola