खट्टर सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन करने की तैयारी में
Updated at : 05 Feb 2015 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

जींद: प्रदेश के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ एक बडा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए रणनीति तैयार करने के लिए आगामी 15 मार्च को भिवानी जिले में एक महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं. सर्वखाप पंचायत के संयोजक […]
विज्ञापन
जींद: प्रदेश के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ एक बडा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए रणनीति तैयार करने के लिए आगामी 15 मार्च को भिवानी जिले में एक महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं.
सर्वखाप पंचायत के संयोजक और कंडेला खाप के प्रधान टेक राम कंडेला ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले तक तो भारतीय जनता पार्टी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए धरने-प्रदशन करती थी लेकिन ,सत्ता में आते ही वह अपना वायदा भूल गई है.इस महापंचायत के बारे में उन्होंने बताया कि खाप-पंचायतें हो या फिर भारतीय किसान यूनियन या कोई अन्य किसान संगठन , सब इस महापंचायत की कामयाबी के लिए काम कर रहे है.
कंडेला ने बताया कि इस महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान पंहुचेंगे और उस दिन निर्णायक लडाई का ऐलान करेंगे. कंडेला ने कहा कि बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा दुखी किसान हैं. खाद लेने के लिए किसानों के घरों की महिलाएं भी पूरा-पूरा दिन लाईनों में लगी रहती हैं लेकिन, उन्हें खाद के बदले पुलिस की लाठियां मिल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




