दिल्ली विधानसभा चुनाव: प्रति सीट औसतन 4 करोड रुपये से अधिक राशि जारी हुई

Published at :01 Feb 2015 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव: प्रति सीट औसतन 4 करोड रुपये से अधिक राशि जारी हुई

नयी दिल्ली: दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास के संदर्भ में वित्त वर्ष 2014.15 में उपलब्ध कुल धनराशि 360.52 करोड रुपये थी जिसमें से 296.77 करोड रुपये इन क्षेत्रों के विकास कार्य के लिए जारी हुए जो प्रति सीट औसतन 4 करोड रुपये से अधिक होता है. सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास के संदर्भ में वित्त वर्ष 2014.15 में उपलब्ध कुल धनराशि 360.52 करोड रुपये थी जिसमें से 296.77 करोड रुपये इन क्षेत्रों के विकास कार्य के लिए जारी हुए जो प्रति सीट औसतन 4 करोड रुपये से अधिक होता है. सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी मिली है. दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं.

वर्ष 2014-15 के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के क्षेत्र के लिए 4.89 करोड रुपये की धनराशि उपलब्ध थी जिसमें से 4.21 करोड रुपये जारी किये गए, इसमें से तीन करोड रुपये एनडीएमसी को दिये गए.

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014.15 के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सबसे अधिक धनराशि त्रिनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के नंद किशोर गर्ग के क्षेत्र को जारी हुई जो करीब 6.76 करोड रुपये थी. देवली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रकाश जरवाल के इलाके के लिए उपलब्ध राशि 6.88 करोड रुपये थी जिसमें से 6.75 करोड रुपये जारी किये गए.

किरारी सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के अनिल झा के क्षेत्र के लिए इस अवधि में 4.69 करोड रुपये जारी किये गए. सुल्तानपुर माजरा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जयकिशन के क्षेत्र के लिए उपलब्ध राशि 6.71 करोड रुपये थी जिसमें से 3.76 करोड रुपये जारी हुए.

भाजपा के नंद किशोर गर्ग ने अपने क्षेत्र के लिए जारी राशि में से हुए खर्च के बारे में बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ स्कूलों के विकास तथा पाकि’ग सुविधा मुहैया कराने का काम किया।

कांग्रेस के हारुन युसूफ ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ सडकों, गलियों एवं साफ सफाई पर विशेष रुप से जोर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola