3 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: होर्मुज खुलवाने की वैश्विक चर्चा में भारत होगा शामिल, बिहार में CM बदलने की तारीख तय

एक क्लिक में पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें, फोटो- पीटीआई
3 April Top 20 News: होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने पर दुनिया के देश चर्चा करने वाले हैं. यूके में होने वाली इस बैठक में भारत भी शामलि हो रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है. उधर, बिहार की राजनीति में हलचल तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी और 18 अप्रैल से पहले नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. होर्मुज को खोलने पर होगी चर्चा, बैठक में भारत को किया गया आमंत्रित
यूके (United Kingdom) ने भारत समेत कई देशों को होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोलने पर बहुपक्षीय बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. जानें MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. CM बदलने की तारीख FIX! 14 अप्रैल को नीतीश का इस्तीफा, 18 तक नया मुख्यमंत्री तय…
Nitish Kumar Resignation Plan : बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन का पूरा शिड्यूल सामने आया है. 14 अप्रैल को इस्तीफा और 18 से पहले नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. नालंदा मामले पर संसद में गरजे पप्पू यादव, बोले- मणिपुर जैसी घटना, दोषियों को फांसी दो
Pappu Yadav On Nalanda Case: नालंदा के नूरसराय में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला अब संसद तक पहुंच गया है. सांसद पप्पू यादव ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. बिहार के DSP के पास 80 करोड़ की संपत्ति: ससुराल में बंगला, गर्लफ्रेंड के नाम जमीन, थार पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमती है पत्नी
Bihar News: बिहार के DSP गौतम कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का बड़ा मामला सामने आया है. EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां और निवेश के दस्तावेज मिले हैं, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है और अब मनी लॉन्ड्रिंग जांच की तैयारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. जमीन पर होगा हवाई जहाज जैसा सफर! 10 सुपर लग्जरी Volvo Sleeper बसें, रात में सोते-सोते पहुंचेंगे दिल्ली
Patna Volvo Sleeper Bus service : पटना से पहली बार Volvo Sleeper बस सेवा शुरू होने जा रही है. बैरिया बस स्टैंड से टाटा, पुरी, राउरकेला और दिल्ली के लिए लग्जरी सफर मिलेगा, जिसमें बेड और टॉयलेट जैसी सुविधाएं होंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश
President Rule Conspiracy in Bengal: मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी रैली में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये. मालदा में जजों को बंधक बनाने की घटना पर कहा कि उनकी शक्तियां छीन ली गयीं हैं. जजों की रक्षा करने में आयोग फेल है. उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह
West Bengal Election 2026 News: अमित शाह ने भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के नामांकन को शक्ति प्रदर्शन का शो बना दिया. ममता बनर्जी के गढ़ में घुसपैठ और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला. शाह ने कहा कि चुनाव के दौरान वह 15 दिन बंगाल में ही डेरा डालेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें
Mamata Banerjee vs Amit Shah Malda Incident: बंगाल चुनाव 2026 से पहले मालदा में SIR प्रक्रिया की जांच कर रहे जजों के घेराव पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर ‘गंदी साजिश’ रचने का आरोप लगा. ममता ने कहा कि अमित शाह की वजह से बंगाल में कानून-व्यवस्था हुई कमजोर. ममता ने और क्या-क्या कहा- यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. कौन है भीम राम, जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर कुचला
Hazaribagh Murder Case: विष्णगुढ़ के कोसुंबा गांव में अंधविश्वास के नाम पर 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी भीम राम समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तंत्र-मंत्र और मानव बलि से जुड़ा यह मामला समाज को झकझोर देने वाला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. असम चुनाव: राहुल गांधी बोले- हिमंता भारत के सबसे भ्रष्ट CM, मोदी-शाह संग चला रहे लैंड ATM
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा. राहुल ने आरोप लगाया कि वो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर असम में लैंड एटीएम चला रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. युवराज सिंह ने MS Dhoni और कपिल पाजी को कहा सॉरी, पिता योगराज की टिप्पणियों पर शर्मिंदा
MS Dhoni: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, उनके निशाने पर ज्यादातर पूर्व कप्तान एमएस धोनी रहते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने कपिल देव को लेकर भी तीखी टिप्पणी की थी. इस बात पर युवराज ने कपिल और धोनी से माफी मांगी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. MP बोर्ड रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी के लिए कैसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस
MP Board Scrutiny 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने से पहले जान लें स्क्रूटिनी क्या है और इसके लिए कब अप्लाई किया जाता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. 12वीं के बाद एनीमेशन में करियर कैसे बनाएं, जानें कोर्स और सैलरी डिटेल
Animation Course: एनीमेशन आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ और क्रिएटिव करियर ऑप्शन है. एनीमेशन में स्किल और प्रैक्टिस की जरूरत होती है. जानें एनीमेशन में क्या करियर स्कोप है. साथ ही इस कोर्स को करने के लिए टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. ICICI बैंक में ‘नकली सोने’ का असली खेल, 23 करोड़ का चूना, 159 अकाउंट और 21 महीने तक सोता रहा बैंक
ICICI Gold Loan Scam: सोने की चमक असली थी या ठगों की होशियारी? नागपुर के ICICI बैंक में 159 खातों के जरिए नकली सोना जमा कर ₹23 करोड़ का लोन ले उड़े ठग. जानिए कैसे बैंक की 9 शाखाओं की नाक के नीचे हुआ यह बड़ा फर्जीवाड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. नौकरी बदलने के बाद छूट गया HRA क्लेम? ITR फाइल करते समय ऐसे बचाएं टैक्स
HRA : क्या आप पिछले साल नौकरी बदलते समय कंपनी को रेंट रसीद देना भूल गए? चिंता न करें, आप ITR फाइल करते समय भी HRA छूट का दावा कर सकते हैं. जानिए अलग-अलग सैलरी पर HRA कैलकुलेट करने का सही तरीका. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. Infinix Note 60 Pro जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, मिलेगा Nothing जैसे Matrix Display
Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डुअल कैमरा, 6,500mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट मिलेगा. शानदार कलर ऑप्शन्स और Active Matrix Display इसे खास बनाते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. घर बैठे ही कर सकते हैं कार की मेंटेनेंस, हर मालिक जाने ये 5 बेसिक चेक्स
Basic Car Checks: अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार हमेशा स्मूद चले और बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर न लगाने पड़ें, तो घर पर ही कुछ बेसिक चेक्स करना जरूरी है. इंजन ऑयल, टायर प्रेशर, कूलेंट और ब्रेक फ्लूइड, बैटरी, विंडशील्ड वॉशर और एयर फिल्टर जैसी चीजों पर आप जरूर ध्यान दें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. सिंदरी के एफसीआईएल कॉलोनी में ‘सांपों का अनोखा डांस’, आप भी देखें वीडियो
Sindri Snake Dance: धनबाद के सिंदरी स्थित एफसीआईएल आवास परिसर में सांपों के बढ़ते आतंक से लोग दहशत में हैं. सफाई के अभाव में झाड़ियों में सांपों का बसेरा बन गया है. बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का तहलका, करीब आधे दर्जन फिल्मों ने टाली रिलीज डेट
Box Office Clash: ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी गई है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और सलमान खान की ‘मातृभूमि’ समेत कई बडे़ प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मूवी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है. जानिए उन फिल्मों की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Friday OTT Releases: इस शुक्रवार घर को बनाइए मिनी सिनेमा हॉल, OTT पर देखें नई फिल्में और सीरीज
Friday OTT Releases: फ्राइडे आते ही वीकेंड की खुशी दोगुनी हो जाती है. अगर आप इस शुक्रवार घर पर ही रहकर फिल्में और सीरीज एन्जॉय करना चाहते हैं, तो जानिए Amazon Prime, SonyLIV, Netflix और ZEE5 पर क्या-क्या नई रिलीज हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




