12वीं के बाद एनीमेशन में करियर कैसे बनाएं, जानें कोर्स और सैलरी डिटेल

Updated at : 02 Apr 2026 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Animation Course

पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Animation Course: एनीमेशन आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ और क्रिएटिव करियर ऑप्शन है. एनीमेशन में स्किल और प्रैक्टिस की जरूरत होती है. जानें एनीमेशन में क्या करियर स्कोप है. साथ ही इस कोर्स को करने के लिए टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं.

विज्ञापन

Animation Course: आज के डिजिटल दौर में एनीमेशन एक तेजी से आगे बढ़ता हुआ करियर ऑप्शन बन चुका है. फिल्म, गेमिंग, एडवरटाइजिंग और सोशल मीडिया, हर जगह एनीमेशन का यूज हो रहा है. अगर आपको ड्राइंग, क्रिएटिविटी और नई चीजें सीखने और बनाने का शौक है, तो एनीमेशन कोर्स (Animation Course) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जानें एनीमेशन कोर्स क्या है. 

 Animation Course: एनीमेशन क्या होता है?

एनीमेशन का मतलब होता है स्थिर (Static) तस्वीरों को इस तरह से दिखाना कि वे चलती हुई लगें.  कार्टून, 3D मूवी, गेम कैरेक्टर और एडवर्टाइजमेंट वीडियो  ये सभी एनीमेशन के ही उदाहरण हैं. इस कोर्स में कई तरह की स्किल्स सिखाई जाती हैं:

  • 2D और 3D एनीमेशन
  • ग्राफिक डिजाइनिंग
  • वीडियो एडिटिंग
  • कैरेक्टर डिजाइन
  • VFX (Visual Effects)
  • सॉफ्टवेयर जैसे Adobe After Effects, Maya, Blender

एनीमेशन कोर्स के प्रकार

एनीमेशन सीखने के लिए कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं:

  • डिप्लोमा कोर्स: यह कोर्स 12वीं के बाद कर सकते हैं. एनीमेशन के डिप्लोमा में बेसिक से एडवांस तक सिखाया जाता है. 
  • डिग्री कोर्स: इस कोर्स को करने में 3 से 4 साल का समय लगता है. BSc Animation, BA Animation जैसे सब्जेक्ट शामिल होते हैं. डिग्री कोर्स में  थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं. 
  •  सर्टिफिकेट कोर्स: इस कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल तक होती है. यह शॉर्ट टर्म कोर्स, जल्दी स्किल सीखने के लिए बेस्ट है. 

करियर और सैलरी डिटेल्स 

एनीमेशन कोर्स करने के बाद कई फील्ड में जैसे एनीमेटर, ग्राफिक डिजाइनर, VFX आर्टिस्ट, गेम डिजाइनर और वीडियो एडिटर की नौकरी मिल सकती है. आप फिल्म इंडस्ट्री, टीवी चैनल, एड एजेंसी और गेमिंग कंपनी में काम कर सकते हैं या फ्रीलांसिंग भी कर सकते हैं. शुरुआत में सैलरी 15,000 से 30,000 तक हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने पर सैलरी 50,000 से 1 लाख प्रति माह हो सकती है. 

भारत के टॉप एनीमेशन कॉलेज 

  • National Institute of Design (NID), अहमदाबाद
  • IIT Bombay
  • Whistling Woods International (WWI), मुंबई

यह भी पढ़ें: अमेरिका में इंजीनियरिंग का सपना, देखें ये टॉप 5 कॉलेज की लिस्ट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola