बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का तहलका, करीब आधे दर्जन फिल्मों ने टाली रिलीज डेट

बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट
Box Office Clash: ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी गई है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और सलमान खान की ‘मातृभूमि’ समेत कई बडे़ प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मूवी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है. जानिए उन फिल्मों की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?
Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अगर किसी फिल्म का जलवा है, तो वो है धुरंधर 2. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ऐसा तूफान खड़ा किया है कि बड़ी-बड़ी फिल्मों के मेकर्स भी अब अपनी रिलीज डेट बदलने पर मजबूर हो गए हैं.
दरअसल, ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल का क्रेज पहले से ही हाई था. जैसे ही ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में आई, बाकी फिल्मों के लिए स्क्रीन मिलना और दर्शकों को खींचना मुश्किल हो गया. यही वजह है कि अप्रैल में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं.
भूत बंगला समेत कई फिल्मों ने बदली रिलीज डेट
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है भूत बंगला का, जिसमें अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टालकर 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यू शुरू करने का फैसला लिया गया है, ताकि फिल्म को क्लीन रन मिल सके. वहीं सलमान खान की फिल्म मातृभूमि भी अब अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी. पहले यह 17 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब इसे मई तक के लिए आगे बढ़ाने की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ वजहें भी इसके पीछे हैं.
टॉक्सिक से हुई थी ट्रेंड की शुरुआत
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, साउथ की फिल्मों पर भी इसका असर दिख रहा है. पैट्रियट, जिसमें मामूट्टी नजर आएंगे, उसकी रिलीज डेट भी आगे बढ़ाकर 1 मई कर दी गई है. इसके अलावा ‘दृश्यम 3’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों को भी पोस्टपोन किया जा रहा है, ताकि ‘धुरंधर 2’ के तूफान से बचा जा सके. सबसे पहले इस ट्रेंड की शुरुआत टॉक्सिक से हुई थी. यह फिल्म 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन क्लैश से बचने के लिए इसे टालकर अब 4 जून 2026 कर दिया गया है.
यह भी पढे़ं: संजय दत्त लेकर आ रहे आखिरी सवाल, 1.53 मिनट का टीजर रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




