ePaper

घरवापसी : हिंदू संगठन ने तमिलनाडु में नौ लोगों का फिर से धर्मांतरण कराया

Updated at : 30 Jan 2015 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
घरवापसी : हिंदू संगठन ने तमिलनाडु में नौ लोगों का फिर से धर्मांतरण कराया

चेन्नई : ‘घर वापसी’ पर बढते विवाद के बीच तीन दंपतियों समेत नौ लोगों का आज यहां एक संक्षिप्त समारोह में हिंदू धर्म में फिर से धर्मांतरण किया गया। ये लोग एक दशक से अधिक समय तक ईसाई रहे.देईवनयागी, उनके पति शेखर, अन्नाकिली और उनके पति राजेंद्रन, लक्ष्मी और उनके पति जयरमन वो दंपति थे […]

विज्ञापन

चेन्नई : ‘घर वापसी’ पर बढते विवाद के बीच तीन दंपतियों समेत नौ लोगों का आज यहां एक संक्षिप्त समारोह में हिंदू धर्म में फिर से धर्मांतरण किया गया। ये लोग एक दशक से अधिक समय तक ईसाई रहे.देईवनयागी, उनके पति शेखर, अन्नाकिली और उनके पति राजेंद्रन, लक्ष्मी और उनके पति जयरमन वो दंपति थे जो संक्षिप्त समारोह में फिर से हिंदू बने. उनके अलावा जमुना, नागम्मा और मौली वेलु अन्य हैं जिन्होंने हिंदू धर्म में वापसी की.

वे सभी यहां उपनगरीय मिंजूर इलाके में रहते हैं और निर्माण श्रमिक हैं. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणोश की संक्षिप्त पूजा के बाद उनके उपर गंगाजल और हल्दी युक्त चावल छिडका गया. हिंदू मक्कल कात्ची के राज्य महासचिव राम रविकुमार के नेतृत्व में समारोह और प्रार्थना आयोजित की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola