अब कहीं से मैनेज करें एलपीजी कनेक्शन

Updated at : 30 Jan 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
अब कहीं से मैनेज करें एलपीजी कनेक्शन

नयी दिल्ली : सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, ताकि लोग कहीं से भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग कर सकें. बुकिंग का स्टेटस चेक कर सकें और सब्सिडी ट्रांसफर की जानकारी हासिल कर सकें. इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रलय दिल्ली में 10 टच स्क्रीनवाला कियॉस्क लगाने पर विचार कर रहा है, ताकि लोग अपने एलपीजी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, ताकि लोग कहीं से भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग कर सकें. बुकिंग का स्टेटस चेक कर सकें और सब्सिडी ट्रांसफर की जानकारी हासिल कर सकें. इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रलय दिल्ली में 10 टच स्क्रीनवाला कियॉस्क लगाने पर विचार कर रहा है, ताकि लोग अपने एलपीजी कनेक्शन को मैनेज कर सकें. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा है कि एक फरवरी से हिंदी में माइ एलपीजी पोर्टल उपलब्ध होगा.

ओड़िया, तमिल और गुजराती समेत 10 क्षेत्रीय भाषाओं में यह सेवा इसके कुछ दिनों के भीतर शुरू हो जायेगी. तेल मंत्री ने बताया कि सब्सिडी सीधे ट्रांसफर करने के लिए 15.3 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं में से 64 फीसदी की आइडी उनके आधार या बैंक खाते से जुड़ चुकी है. 15 नवंबर को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम ‘पहल’ के लांच होने के बाद से 2,820 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं के खाते में जमा किये जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola