पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, रात 2:30 बजे तक की फायरिंग

Published at :29 Jan 2015 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, रात 2:30 बजे तक की फायरिंग

जम्मू : पाकिस्तानी बलों ने आज रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की और दस सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें जम्मू जिले के अर्निया कस्बे में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकी भी शामिल है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले […]

विज्ञापन
जम्मू : पाकिस्तानी बलों ने आज रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की और दस सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें जम्मू जिले के अर्निया कस्बे में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकी भी शामिल है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के आर. एस. पुरा और अर्निया सब सेक्टर में आम इलाकों में आज रात को छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे.’’
पडोसी मुल्क की ओर से रात 2:30 बजे तक रूक-रूक कर फायरिंग होती रही. भारत की ओर से भी इस फायरिंग का मुंहतोड जवाब दिया. एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है.
दागे गए मोर्टारों से सीमाई कस्बे अर्निया में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान भोले देवी (44), दर्शन लाल (41) और विकी कुमार (20) के रुप में हुई है. वे सभी अर्निया वासी हैं.
अधिकारियों ने लोगों से घरों के अंदर रहने को ही कहा है. उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की जो अभी भी जारी है. रात पौने नौ बजे के दौरान पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर आर. एस. पुरा और अर्निया सब सेक्टर में सीमा चौकियों पर गोलीबारी की.

पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तानी बलों द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है. भाजपा ने कहा कि अमेरिका और भारत की बढती दोस्ती से पाकिस्तान घबरा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola