भाजपा के सवालों पर केजरीवाल का जवाब -कहा, बोले बहस से क्यों भाग रही है पार्टी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2015 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे पांच सवाल पूछे जाने की भाजपा की योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आड में छिपकर उन पर हमला क्यों कर रही है और सार्वजनिक बहस की चुनौती क्यों नहीं स्वीकार कर रही. आप संयोजक ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से उनसे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे पांच सवाल पूछे जाने की भाजपा की योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आड में छिपकर उन पर हमला क्यों कर रही है और सार्वजनिक बहस की चुनौती क्यों नहीं स्वीकार कर रही.
आप संयोजक ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से उनसे सार्वजनिक बहस के लिए कह रहा हूं. वे आड में छिपकर सवाल क्यों पूछ रहे हैं? आकर बहस कीजिए और जनता के सवालों का जवाब दीजिए. वे तैयार क्यों नहीं हैं.’’ भाजपा ने केजरीवाल के लिए जो पांच प्रश्न तैयार किये हैं, उनमें है कि उन्होंने पिछले साल कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार क्यों बनाई जबकि उन्होंने ऐसा नहीं करने का वायदा किया था. एक प्रश्न है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ मामला दर्ज करने का वायदा क्यों नहीं पूरा किया.
केजरीवाल ने एक बार फिर दावा किया कि आने वाले चुनाव में कई वरिष्ठ नेता किरण बेदी को हराने के लिए एक हो गये हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘किरणजी के आने से पहले वे आपस में लड रहे थे, अब वे उन्हें हराने के लिए एक हो गये हैं.’’ अन्ना हजारे के सहयोगी रहे केजरीवाल ने मतभेद होते हुए भी केंद्र के खिलाफ नये सिरे से आंदोलन छोडने की अन्ना की योजना को समर्थन जताया है.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके सभी आंदोलनों में उनका समर्थन करुंगा, जब तक कि वह मेरी मदद से इनकार नहीं करते. वह राजनीति को गंदा समझते हैं जबकि मैं इसे साफ करने के लिए इसमें शामिल होना जरुरी समझता हूं. विचारों में यह अंतर है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










