उत्तर भारत में कडाके की ठंड, घाटी में थम नहीं रही बर्फबारी

Published at :29 Jan 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर भारत में कडाके की ठंड, घाटी में थम नहीं रही बर्फबारी

नयी दिल्ली : उत्तर भारत अधिकांश हिस्सों में शीत लहर के साथ आज भी कडाके की ठंड जारी रही जबकि कश्मीर घाटी में फिर से बर्फबारी हुई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज की 29 जनवरी पिछले पांच सालों में सबसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर भारत अधिकांश हिस्सों में शीत लहर के साथ आज भी कडाके की ठंड जारी रही जबकि कश्मीर घाटी में फिर से बर्फबारी हुई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज की 29 जनवरी पिछले पांच सालों में सबसे ठंडी 29 जनवरी रही. शहर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

सुबह के समय कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर भारत में रेलवे यातायात प्रभावित रहा. धुंध के कारण इलाके में 70 से अधिक रेलगाडियां देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों का परिचालन का समय या तो बदला गया या रद्द कर दिया गया. जम्मू कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है. कश्मीर घाटी में कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई. विशेष रूप से मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई और 40 दिन के कडाके की सर्दी के चिल्लई कलां के मौसम का अंत होना शुरू हुआ.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शहर में 0.3 मिलीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा और 0.4 मिलीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा जहां सुबह आठ बजे तक नौ सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई.

इसके अलावा लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में शून्य से नीचे 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का प्रकोप जारी है. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पटियाला में न्यूनतम तापमान साढे चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान में चुरु राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के पहाडी क्षेत्र माउंट आबू में रात में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जयपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola