ePaper

शर्मनाक : राजस्‍थान में चलती बस में महिला के साथ बलात्कार

Updated at : 29 Jan 2015 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : राजस्‍थान में चलती बस में महिला के साथ बलात्कार

झुंझुनूं (राजस्थान) : जयपुर से वाया झुंझुनूं होकर लुहारु (हरियाणा) जा रही एक निजी बस की महिला यात्री ने बस चालक और परिचालक पर चलती बस में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस सिलसिले में पिलानी थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत […]

विज्ञापन

झुंझुनूं (राजस्थान) : जयपुर से वाया झुंझुनूं होकर लुहारु (हरियाणा) जा रही एक निजी बस की महिला यात्री ने बस चालक और परिचालक पर चलती बस में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस सिलसिले में पिलानी थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है.

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र गुप्ता ने 36 वर्षीया पीडिता की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर बताया कि स्लीपर बस के कल देर रात पिलानी पहुंचने पर चालक कालिया बस को सुनसान इलाके में ले गया. इस दौरान बस में मौजूद परिचालक और एक अन्य व्यक्ति ने चलती बस में महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसे डूलानिया गांव में उतार दिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक परिचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर उसने पूछताछ कर रही है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola