चुनाव आयोग के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे केजरीवाल

Published at :29 Jan 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के उस निर्देश को विधानसभा चुनावों के बाद उच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय किया है जिसमें आयोग ने उन्हें इस तरह का बयान देने से बाज आने को कहा है कि अगर भाजपा और कांग्रेस पैसे दे तो वे ले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के उस निर्देश को विधानसभा चुनावों के बाद उच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय किया है जिसमें आयोग ने उन्हें इस तरह का बयान देने से बाज आने को कहा है कि अगर भाजपा और कांग्रेस पैसे दे तो वे ले लें लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दें.

आप के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम चुनाव के बाद आयोग के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में जायेंगे. लेकिन फिलहाल, हम चुनाव आयोग के आदेश का पूरा सम्मान करते हैं.’’ चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा बार बार की जा रही उस टिप्पणी को गंभीरता से लिया, जिसमें उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि अगर भाजपा और कांग्रेस पैसे दे तो वे ले लें लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दें. आयोग ने कल उन्हें भविष्य में ऐसा बयान देने से बचने का निर्देश दिया और उल्लंघन करने की स्थिति में कडी कार्रवाई की चेतावनी दी.
आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेगी क्योंकि उसका मानना है कि केजरीवाल का बयान भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी द्वारा छेडी गई मुहिम की भावना के अनुरुप है. आयोग की चेतावनी के बाद आप नेता ने अपनी चुनावी रैलियों में विवादास्पद बयान देना बंद कर दिया है. आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस की अलग अलग शिकायतों पर यह आदेश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola