केजरीवाल का ट्वीट- विरोधियों से पैसे लेकर करो स्टिंग ऑपरेशन

Published at :29 Jan 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल का ट्वीट- विरोधियों से पैसे लेकर करो स्टिंग ऑपरेशन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज फिर ट्विटर पर ट्वीट करके अपने कार्यकर्ताओं से विरोधी पार्टियों से पैसे लेने को कहा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वि रोधी पार्टी हमारे कार्यकर्ताओं को पैसे देकर खरीदने का प्रयास कर रहीं हैं. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज फिर ट्विटर पर ट्वीट करके अपने कार्यकर्ताओं से विरोधी पार्टियों से पैसे लेने को कहा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वि रोधी पार्टी हमारे कार्यकर्ताओं को पैसे देकर खरीदने का प्रयास कर रहीं हैं.

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि कोई यदि पैसे दे तो मना मत करना और उसका स्टिंग ऑपरेशन कर लेना. गौरतलब है कि इस तरह के बयान देने के लिए चुनाव आयोग पहले ही केजरीवाल को नोटिस भेज चुका है.

चुनाव प्रचार के बीच चुनाव आयोग ने आम सभा और रैलियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी निगरानी करना शुरू कर दिया है. आयोग के प्रतिनिधि संवाददाता सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे और इस बात पर नजर रखेंगे कि वहां क्या बोला जा रहा है. इसमें कुछ ऐसा तो नहीं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता हो.

चुनाव आयोग ने लोगों को उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में जानने के लिए उनके हलफनामे पर नजर डालने को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान शुरू किया है, ताकि मतदाताओं को अपनी सही पसंद बनाने में मदद मिले.

आयोग ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाये हैं, जिन पर लिखा है : ‘पहले करेंगे पता, फिर चुनेंगे नेता’. मतदाताओं को अपने मताधिकार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोग अलग से अभियान चलायेगा.

अब ऐसे में देखना है कि आयोग केजरीवाल के इस ट्वीट पर क्या कार्रवाई करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola