विस्तारवाद भारत की आदत नहीं : राजनाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

कानपुर/नयी दिल्लीः भारत ने कहा कि उसकी चीन के साथ सीमा विवाद के शांतिपूर्ण हल की ईमानदार मंशा है. चीन से समस्त मतभेद दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सीमा प्रहरी बल आइटीबीपी के बटालिय कैंप का उदघाटन करने के बाद बोले-दोनों देशों के बीच सीमा के […]
विज्ञापन
कानपुर/नयी दिल्लीः भारत ने कहा कि उसकी चीन के साथ सीमा विवाद के शांतिपूर्ण हल की ईमानदार मंशा है. चीन से समस्त मतभेद दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सीमा प्रहरी बल आइटीबीपी के बटालिय कैंप का उदघाटन करने के बाद बोले-दोनों देशों के बीच सीमा के सिलसिले में धारणा संबंधी मतभेद हैं. चीन कहता है कि यहां सीमा है. हम कहते हैं, नहीं, यहां है.
गृह मंत्री ने कहा कि हम शांति के पुजारी हैं, विस्तारवादी नहीं हैं. भारत का इतिहास गवाह है कि हम कभी विस्तारवादी नहीं रहे. हमने किसी देश पर कभी हमला नहीं किया. चीन को इस बात को समझना चाहिए.
राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रलय भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवानों के लिए पहले ही 35 नयी सीमा चौकियों को मंजूरी दे चुका है. 22 सीमा चौकियां शीघ्र ही चालू होने जा रही हैं. बाकी 13 पर काम चल रहा है.
आइटीबीपी पर इस सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. आइटीबीपी को पहले ही पिछले साल दिसंबर में समर्पित विमान कनेक्टिविटी प्रदान की जा चुकी है. आवाजाही में सुगमता के लिए मंजूर 34 में से 27 प्राथमिक सड़कों पर काम चल रहा है.
पूरी दुनिया एक परिवार
‘‘भारत हमेशा से मानता रहा है कि पूरी दुनिया परिवार है. पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान जैसे सभी पड़ोसी देश हमारे परिवार का हिस्सा हैं. हम सभी पड़ोसी देशों एवं दुनिया के बाकी देशों से भी अच्छा संबंध बनाये रखना चाहते हैं.
राजनाथ सिंह, गृह मंत्री
एक फरवरी से चीन दौरे पर सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार से चार दिवसीय चीन यात्र पर जायेंगी, जहां वह चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत करेंगी. साथ ही रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक और भारत चीन मीडिया फोरम में हिस्सा लेंगी. ओबामा की भारत यात्रा के सप्ताह भर के अंदर हो रही इस यात्रा के दौरान सुषमा चीन के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










