दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेदी के पास पुलिसिंग का अनुभव है : स्वराज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2015 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: महिला मतदाताओं को रिझाते हुए भाजपा नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली को एक ऐसे प्रशासक की जरुरत है जो महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सके और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी इसके लिए पूर्णतया उपयुक्त हैं क्योंकि वह पहले एक पुलिस अफसर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: महिला मतदाताओं को रिझाते हुए भाजपा नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली को एक ऐसे प्रशासक की जरुरत है जो महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सके और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी इसके लिए पूर्णतया उपयुक्त हैं क्योंकि वह पहले एक पुलिस अफसर रही हैं.
दक्षिणी दिल्ली के आर. के. पुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्वराज ने कहा कि किरन बेदी की छवि एक मजबूत प्रशासक की रही है और दिल्ली को अब इसी की जरुरत है.
उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हम शहर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें पढते हैं तो हमारे सिर शर्म से झुक जाते हैं. दूसरे देश दिल्ली घूमने आने वाले लोगों के लिए चेतावनियां जारी करते हैं. बेदी खुद पुलिस में रही हैं, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी. मेरी दिल्ली की महिलाओं से अपील है कि भाजपा को वोट दें ताकि शहर की बेटियों और बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










