किरण बेदी के पास दो मतदाता पहचानपत्र , निर्वाचन आयोग करेगा जांच

Published at :29 Jan 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
किरण बेदी के पास दो मतदाता पहचानपत्र , निर्वाचन आयोग करेगा जांच

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के पास अलग अलग पतों से दो मतदाता पहचानपत्र हैं और निर्वाचन आयोग ने कथित उल्लंघन की जांच शुरु कर दी है. उधर आप तथा कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे की गहन जांच की मांग की है. निर्वाचन आयोग के रिकार्ड […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के पास अलग अलग पतों से दो मतदाता पहचानपत्र हैं और निर्वाचन आयोग ने कथित उल्लंघन की जांच शुरु कर दी है. उधर आप तथा कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे की गहन जांच की मांग की है.
निर्वाचन आयोग के रिकार्ड के अनुसार, बेदी को दो अलग अलग मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए हैं जिनमें एक उनके उदय पार्क के पते पर और दूसरा तालकटोरा लेन के पते पर है. इस बारे में पूछे जाने पर बेदी ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दो मतदाता पहचान पत्र हासिल करना ‘‘उल्लंघन’’ है और पूरे मुद्दे की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आयोग यह पता लगाने में जुटा है कि क्या बेदी ने तालकटोरा लेन वाले अपने पते पर जारी मतदाता पहचान पत्र को रद्द करवाने के लिए आवेदन दिया था या नहीं.
वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही अंतिम नतीजे पर पहुंचा जाएगा. दो मतदाता पहचानपत्र रखना कानून का उल्लंघन है.’’ उन्होंने संकेत दिया कि यदि यह पाया जाता है कि बेदी ने अपने दो मतदाता पहचान पत्रों में से एक को रद्द करवाने के लिए आवेदन नहीं दिया था तो कानूनी कार्रवाई शुरु की जा सकती है.
बेदी ने अपने नामांकन पत्र में उदय पार्क का पता दिया है. उधर, आप नेता अरविंद केजरीवाल ने बेदी द्वारा कानून के इस कथित उल्लंघन की गहन जांच कराने और कांग्रेस ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इसकी जांच होनी चाहिए.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola