सहिष्णुता पर ओबामा का भाषण मोदी शासन पर आरोप है : तरुण गोगोई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2015 2:01 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी : धार्मिक सहिष्णुता पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के जोर दिए जाने को लेकर असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के दौरान ‘‘बढ रही धार्मिक असहिष्णुता’’ को लेकर लगाया गया आरोप है. गोगोई ने ट्वीट किया, ‘‘धार्मिक सहिष्णुता पर ओबामा का जोर कुछ और नहीं, […]
विज्ञापन
गुवाहाटी : धार्मिक सहिष्णुता पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के जोर दिए जाने को लेकर असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के दौरान ‘‘बढ रही धार्मिक असहिष्णुता’’ को लेकर लगाया गया आरोप है.
गोगोई ने ट्वीट किया, ‘‘धार्मिक सहिष्णुता पर ओबामा का जोर कुछ और नहीं, बल्कि मोदी शासन के दौरान बढ़ रही धार्मिक असहिष्णुता का इल्जाम है.’’ धार्मिक सहिष्णुता की जोरदार वकालत करते हुए कल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि हर व्यक्ति को किसी तरह के उत्पीड़न, डर या भेदभाव के बिना अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है और भारत तब तक सफल रहेगा जब तक यह धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










